बिहार सरकार द्वारा प्रखंड बीस सूत्री समिति का गठन करने पर मुख्यमंत्री एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद व आभार - प्रमोद कुमार पटेल

10 APR 2025
89  
0

गोपालगंज, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव सह सिवान जिला संगठन प्रभारी एवं गोपालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बीस सूत्री का गठन करने पर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के विकास पुरुष यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को धन्यवाद व आभार ब्यक्त करते हुए कहाँ की बिहार मे एन डी ए के लाखों कार्यकर्ताओ की बहु प्रतिक्षित मांग कई वर्षो से चली आ रही थी प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यानवयन समिति के गठन करने की l आज एन डी ए के सर्वमान्य नेता और बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड सहित एन डी ए लाखों कार्यकर्ताओ की भावनाओं को समझते हुए प्रखंड बीस सूत्री का गठन कर सरकार की मोहर लगाकर अधिसूचना जारी कर दिये जिससे गोपालगंज, सिवान, छपरा सहित पुरे बिहार के लाखों कार्यकर्ताओ के चेहरे पर ख़ुशी की लहर दौड़ गईं है l इसके लिए मै जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव सह सिवान जिला संगठन प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के विकास पुरुष यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा , पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य बीस सूत्री के उपाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा , पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह विधानपरिषद मे उप नेता ललन शराफ , भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्दिलीप जयसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते धन्यवाद देता हूँ l साथ ही बिहार सरकार द्वारा नवगठित प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बीस सूत्री के सभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एवं सदस्यों को बहुत बहुत बधाई देता हूँ और पार्टी संगठन के हित मे, एन डी ए सरकार के हित मे आप सभी का कार्यकाल स्वर्णिम और सफल हो ईश्वर से शुभकामनायें करता हूँ l


leave a comment