होली पर्व को ले थाने में हुई शांति समिति की बैठक

23 MAR 2024
184  
0

A/siwan

 

हसनपुरा : अगामी होली पर्व को लेकर एमएच नगर थाना परिसर में शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। यह बैठक बीडीओ राजेश्वर राम व सीओ उदयन सिंह के संयुक्त नेतृत्व व थानाध्यक्ष मिहिर कुमार की उपस्थिति में की गयी। बैठक में पदाधिकारियों ने होली पर्व आपसी सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की। कहा कि होली के दिन डीजे और अश्लील गीतों पर पाबंदी रहेगी। होली में हुड़दंग करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। बीडीओ श्रीराम व सीओ श्री सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले समस्याओं से अवगत हुए मौके पर  प्रमुख प्रतिनिधि नोमान अहमद, पिंटू खान, मोतीलाल प्रसाद, हृदयानंद यादव, मुखिया प्रभुनाथ यादव, इम्तियाज अहमद, रंधा कुमार साह, नदीम अहमद, एकलाख खान, दीपक कुमार व्याहुत, सरपंच प्रतिनिधि नन्हे हाशमी, नजरे इमाम, राशिद अली, कृष्णा जायसवाल, प्रकाश कुमार गुप्ता, अशफाख खान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


leave a comment